नई दिल्ली। शरीर को मजबूत बनाने के लिए लोगों को प्रोटीन और कैल्शियम से भरपूर फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। कई वेजिटेरियन फूड्स में इन दोनों पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा होती है। अगर आप अपनी मसल्स और हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो लोबिया दाल (Lobia Dal) का सेवन शुरू कर सकते हैं। यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक शानदार सोर्स है। इसमें मौजूद प्रोटीन मांसपेशियों को मजबूत बनाने, एनर्जेटिक रखने और शरीर की मरम्मत में सहायता करता है। यह दाल शरीर को बेहद ताकतवर बना सकती है।
हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक लोबिया दाल में फाइबर और प्रोटीन दोनों भरपूर होते हैं, जिससे यह वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है। लोबिया का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से नहीं बढ़ाती है। इसमें मौजूद फाइबर कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा करता है, जिससे शुगर धीरे-धीरे रिलीज होती है। इसलिए यह दाल डायबिटीज मरीजों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
कई रिसर्च में पता चला है कि लोबिया दाल दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती है। लोबिया दाल में मौजूद घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। यह ब्लड प्रेशर को कम करता है और हार्ट फंक्शनिंग को बेहतर बनाता है। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम जैसे मिनरल्स हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं। यह दाल पाचन तंत्र को मजबूत करती है। फाइबर से भरपूर लोबिया दाल पेट की सफाई में मदद करती है और कब्ज की समस्या को दूर करती है। यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर आंतों के स्वास्थ्य को सुधारती है। इस दाल को खाने से गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
लोबिया में आयरन की अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। यह विशेष रूप से महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद है। लोबिया के नियमित सेवन से थकावट, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा लोबिया दाल में मौजूद पोषक तत्व जैसे फोलेट, मैग्नीशियम, जिंक और विटामिन A व C इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। यह शरीर को संक्रमणों से लड़ने की ताकत देती है और बीमार पड़ने की आशंका को कम करती है।
Trending
- आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे 119.89 करोड़ रुपए की आवासीय परियोजना का भूमिपूजन एवं शिलान्यास
- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन
- नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की
- घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
- नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट में विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
- मुख्यमंत्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी
- श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

