नई दिल्ली। अजय देवगन की रेड 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म ने तीन दिनों में ही 50 करोड़ का आंकड़ा लगभग छू लिया है। तीसरे दिन फिल्म की कमाई में इजाफा देखने को मिला।
रेड 2 ने पहले शनिवार को किया इतना कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, रेड 2 ने तीसरे दिन 18 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल सामने नहीं आए हैं। लेकिन अगर फिल्म तीसरे दिन 18 करोड़ कमाती है तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 49.25 करोड़ हो गया है। बता दें कि पहले दिन रेड 2 ने 19.25 करोड़ का बिजनेस किया था। फिर दूसरे दिन फिल्म ने 12 करोड़ कमाए।
फिल्म को मिक्स्ड रिव्यूज मिले हैं। लेकिन फैंस फिल्म को एंजॉय कर रहे हैं। फिल्म ने केसरी 2 और जाट जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जाट ने तीन दिनों में 26.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं केसरी 2 ने 29.5 करोड़ का कलेक्शन किया था।
जाट ने 9.5 करोड़ से ओपनिंग की थी। दूसरे दिन 7 करोड़ और तीसरे दिन 9.75 करोड़ कमाए थे। वहीं केसरी 2 ने पहले दिन 7.75 करोड़, दूसरे दिन 9.75 करोड़ और तीसरे दिन 12 करोड़ कमाए थे।
रेड 2 की बात करें तो फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, वाणी कपूर जैसे स्टार्स हैं। फिल्म में तमन्ना भाटिया का आइटम सॉन्ग भी है। फिल्म को राज कुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म 2018 में आई फिल्म रेड की सीक्वल है। फिल्म में अजय देवगन इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक के रोल में हैं। वहीं रितेश देशमुख पॉलिटिशियन के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म में दिखाया गया कि अजय देवगन रितेश के घर रेड डालने जाते हैं। फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिला है।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

