नई दिल्ली। अजय देवगन और रितेश देशमुख के बीच की कमाल की डायलॉगबाजी, सिंघम एक्टर की आंखों से निकलती एक्टिंग और छापे की कमाल की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है। साल 2018 की रेड का सेकेंड पार्ट रेड 2 थिएटर्स में 1 मई को रिलीज हो चुकी है और आते ही पैसे छापने शुरू कर दिए हैं।
फिल्म के साथ दो बड़ी साउथ फिल्में रेट्रो और हिट द थर्ड केस भी रिलीज हुई हैं जिन्होंने ओपनिंग डे पर बंपर ओपनिंग ली है। इसके बावजूद रेड की न तो ओपनिंग खराब रही और न ही दूसरे दिन का कलेक्शन। फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन से जुड़ा शुरुआती डेटा आ चुका है तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई कर ली है और कौन से रिकॉर्ड बनाए या फिर तोड़े हैं।
रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तरण आदर्श ने फिल्म की ओपनिंग डे कमाई से जुड़ा ऑफिशियल डेटा अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है। इसके मुताबिक, रेड 2 ने अजय की पिछली बड़ी रिलीज तान्हाजी (15.10 करोड़), दृश्यम (15.38 करोड़) और शैतान (15.21 करोड़) के ओपनिंग डे कलेक्शन को मात देते हुए 19.71 करोड़ रुपये कमाए।
फिल्म की दूसरे दिन की कमाई सैक्निल्क पर उपलब्ध 10:25 बजे तक के डेटा के मुताबिक 11.50 करोड़ रुपये हो चुका है और टोटल कलेक्शन 31.21 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। आज के आंकड़े फाइनल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
रेड 2 का बजट और वर्ल्डवाइड कमाई
सैक्निल्क के मुताबिक, रेड 2 ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 25.75 करोड़ रुपये कमाए। इसमें आज का अभी तक का कलेक्शन जोड़ दें तो ये 37.25 करोड़ रुपये पहुंचता है। ‘बॉलीवुडशादीज’ के मुताबिक, फिल्म को करीब 40 करोड़ में तैयार किया गया है। यानी फिल्म ने बजट का करीब 80 प्रतिशत निकाल चुकी है। इसे देखकर लग रहा है कि अजय देवगन, विक्की कौशल की छावा के बाद दूसरी ब्लॉकबस्टर देने की तैयारी में दिख रहे हैं।
रेड 2 के बारे में
इस फिल्म का डायरेक्शन राजकुमार गुप्ता ने किया है। फिल्म में अजय देवगन फिर से अमय पटनायक बनकर आए हैं। उनकी एक्टिंग की तारीफ ज्यादातर रिव्यूवर्स ने की है। न सिर्फ उनकी एक्टिंग की तारीफ बल्कि फिल्म में मौजूद बाकी के एक्टर्स भी अपनी एक्टिंग से धमाल मचाते नजर आए हैं। सौरभ शुक्ला, अमिता स्याल से लेकर केक की असली चेरी तो रितेश देशमुख ले गए हैं।
Trending
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका

