नई दिल्ली। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए रोज एक कटोरी उबले हुए चने खाने चाहिए। चना में कैल्शियम, प्रोटीन समेत सैकड़ों पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत को बेहतर बना सकते हैं। रोज चना खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आप उबले हुए चने खाने के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे।
रोज एक कटोरी उबले हुए चने खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिल सकते हैं। चना को प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ये मांसपेशियों को मजबूत बनाने और शरीर की मरम्मत में मदद करते हैं।
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक चना खाने से वेट लॉस में मदद मिल सकती है। चना में फाइबर और प्रोटीन भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती। इससे वेट कंट्रोल रहता है।
चना खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। उबले चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को अचानक नहीं बढ़ने देता और डायबिटीज मरीजों के लिए सुरक्षित रहता है।
चना खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है। फाइबर से भरपूर चना कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इससे पेट की सेहत चकाचक रहती है।
दिल के लिए भी चना को फायदेमंद माना जाता है। चना शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है। दिल की सहेत दुरुस्त करने के लिए रोज चना खाएं।
चना आयरन, मैग्नीशियम और कार्ब्स से भरपूर होता है, जो शरीर को दिनभर एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। उबले चने में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत करने में सहायक होता है।
स्किन और बालों के लिए भी चना खाना फायदेमंद है। चना में मौजूद जिंक, विटामिन B और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को निखारते हैं और बालों को झड़ने से बचाते हैं। बालों की समस्या से जूझ रहे लोग रोज चना खा सकते हैं।
चना एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है। चना हार्मोन को संतुलित करने में मदद करता है और पीरियड्स संबंधित समस्याओं में राहत दे सकता है।

