नई दिल्ली। गर्मियों का सीजन चल रहा है तो गर्मी का मेवा कहा जाने वाला काला जामुन बाजार में आया हुआ है। यह साल में सिर्फ तीन से चार माह मिलता है। जामुन जैसे फल से शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की पूर्ति होती है, जो बीमारियों से बचने में मदद करती है। मानसून में मिलने वाला जामुन का फल लोगों को काफी पसंद होता है। जामुन खाने में हल्का सा कसाव, खट्टा-मीठा होता है। इस फल को लोग ठंडा करके खाते है जिससे शरीर में गर्मी से बचाव भी किया जा सकता है।
दुकानदार नरेश पंजाबी ने बताया कि यह काला जामुन है। अभी अहमदाबाद से आ रहे है। इसका सीजन तीन से चार माह तक रहता है। बाजार में यह अभी 400 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। इन दिनों इस जामुन फल की काफी डिमांड है।
बीमारियों से बचाने में करता है मदद
आयुर्वेदिक डॉक्टर मुकेश ने बताया कि इस काले जामुन खाने के बहुत फायदे है। यह शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जामुन के फल में आयरन और विटामिन होता है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को जामुन का सेवन करना चाहिए। इसी तरह पेट के आंतों को ठीक रखने और पाचन से संबंधित समस्याओं में जामुन का प्रयोग करने से काफी लाभ होता है। जामुन में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो हृदय के लिए भी एक टॉनिक का काम करता है और हृदय को मजबूत बनाता है। जामुन फल के साथ-साथ इसके जो बीज यानी गुठली होते हैं, उसको भी मधुमेह के लिए उसके बीच गुठली का पाउडर बनाकर सेवन किया जाता है। जामुन के पेड़ काफी आसानी से लग जाते हैं। इसलिए इसका वृक्षारोपण करना चाहिए, जो फलदार के साथ-साथ छायादार भी होते हैं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा
- माओवाद के खात्मे के बाद नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ थाना ‘पील्लूर’, 15 गाँवों को मिलेगी सीधा न्याय और सुरक्षा की सुविधा
- जशपुर के पांच आदिवासी युवा अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था से लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण
- सूरजपुर में सनसनी: 3 दिन से लापता बाइक मैकेनिक का छठ घाट के पास संदिग्ध अवस्था में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ‘जनदर्शन’ 26 नवंबर को, आमजनों की समस्याओं का होगा सीधा समाधान

