खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। स्वच्छता के नाम से कई सारी योजनाएं चलाई जाते हैं जिनमें जनपद पंचायत के माध्यम से करोड़ों रुपए खर्च की जाती है। जिसका उद्देश्य है गलियों सड़कों तथा कार्यालय को साफ सुथरा रखना, ब्लाक स्तर पर स्वच्छता को बनाए रखना है। लोगों को जागरूक करने की पूरी जवाबदारी जनपद पंचायत की रहती है परन्तु आशाओं एवं उद्देश्यों के विपरीत मुंगेली जनपद पंचायत कार्यालय खुद गंदगी से सराबोर है। ऐसी स्थिति मे स्वच्छता की कैसे कल्पना कर सकते हैं जनपद पंचायत कार्यालय में इन दिनों गंदगी का आलम बना हुआ है।
जनपद पंचायत स्वच्छ भारत के अंतर्गत ऐसे कई सारे अभियान चलाए जाते है। जिसका उद्देश्य है गलियों सड़कों तथा कार्यालय को साफ सुथरा रखना, ब्लाक स्तर पर स्वच्छता को बनाए रखना है, लोगों को जागरूक करने की पूरी जवाबदारी जनपद पंचायत की रहती है। परन्तु आशाओं एवं उद्देश्यों के विपरीत जनपद पंचायत कार्यालय खुद गंदगी से सराबोर है। ऐसी स्थिति मे आम जनता को जागरूक करना शासन की मंशा पर पानी फेरता नजर आ रहा है। जनपद पंचायत का मुख्य कार्यालय जिस पर लगभग 120 ग्राम पंचायतों की स्वच्छता की जवाबदारी है। वह इस समय अपनी ही व्यथा पर रोता नजर आ रहा है। शौचालय साफ सफाई नहीं होने के कारण कर्मचारियों को मजबूरन बाहर या जुगाड में शौच के लिए जाना पड़ता है।
वही जनपद पंचायत कार्य पालन अधिकारी राजीव तिवारी ने बताया की हमारे पास कोई फंड नहीं है आएगा तो मरम्मत व सफाई करा देंगे।
देखना यह की कलेक्टर कुंदन कुमार ने अधिकारी कर्मचारी को सख्त हिदायत दिया है की आफिस के आसपास या आफिस के अंदर चौक चौराहों पर किसी तरह की गंदगी नहीं होना चाहिए ,यदि गंदगी को लेकर कही कोई शिकायत मिलता है तो सख्त कार्यवाही की जाएगी।
Trending
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष

