खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आगामी 3 मई को सुबह 11.30 बजे अटल नगर नवा रायपुर स्थित सेक्टर-22 में एआई डाटा सेंटर पार्क का भूमिपूजन करेंगे। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी मौजूद रहेंगे। इस डेटा सेंटर को इंदौर की कंपनी रैकबैंक चालू करने जा रही है। कंपनी इंदौर में पहले ही दो डेटा सेंटर का संचालन कर रही है।
इस एआई एक्सक्लूजिव डाटा सेंटर पार्क की लागत 1000 करोड़ रुपए होगी। यह 13.5 एकड़ में होगा। इसमें 2.7 हेक्टेयर एरिया स्पेशल इकॉनामिक जोन के तहत विकसित किया जाएगा। बता दें कि गत दिनों 1163 करोड़ लागत की सेमीकंडक्टर यूनिट के लिए भूमिपूजन किया गया था। डाटा सेंटर के आने से रोजगार की बड़ी संभावनाएं भी पैदा होंगी।
एक हजार करोड़ रुपए की लागत से होगा तैयार
मुख्यमंत्री श्री साय और उद्योग मंत्री लखन देवांगन का मानना है कि छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली है। इस वजह से यहां पर डाटा सेंटर के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। यही वजह है कि राज्य सरकार कोर सेक्टर के साथ आधुनिक जमाने के अनुरूप नए उद्योगों को बढ़ावा दे रही है।
बताया गया कि डाटा सेंटर एआई को संचालित करने के लिए सबसे उपयोगी टूल होते हैं। एआई लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर काम करते हैं और डाटा माइनिंग का काम करते हैं। जब भी डाटा माइनिंग होती है, बड़े पैमाने पर ऊर्जा लगती है और इसके लिए डाटा सेंटर उपयोगी होते हैं। अटल नगर में डाटा सेंटर के आने से रोजगार की बड़ी संभावनाएं भी पैदा होंगी।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

