नई दिल्ली। आपने सेंधा नमक के बारे में जरूर सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही गुलाबी नमक एक चमत्कारी आयुर्वेदिक औषधि भी है? यह सिर्फ स्वाद बढ़ाने का काम नहीं करता, बल्कि सेहत को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है।गुलाबी नमक न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है, बल्कि वजन घटाने में भी बेहद मददगार होता है। इसके अलावा यह नींद से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है, त्वचा को निखारता है और स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को भी ठीक करने में सहायक साबित होता है।
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि गुलाबी नमक शरीर के लिए किसी औषधि से कम नहीं है। यह पानी को बेहतर तरीके से शरीर में अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हाइड्रेशन का स्तर सुधरता है और त्वचा में नमी बनी रहती है।
यह पाचन को बेहतर बनाकर गैस, एसिडिटी और पेट दर्द जैसी समस्याओं से तुरंत राहत देता है। डॉ. सरफराज के अनुसार, गुलाबी नमक का नियमित और संतुलित सेवन वजन नियंत्रित करने में भी मदद करता है।
यह हाई ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में सहायक है और दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
डॉ. सरफराज बताते हैं कि गुलाबी नमक का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है। इसे आप रोजमर्रा के खाने, जैसे सब्जी, दाल आदि में सामान्य नमक की जगह इस्तेमाल कर सकते हैं।
चाहें तो एक गिलास गुनगुने पानी में थोड़ा गुलाबी नमक मिलाकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। इसे आप डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
हालांकि डॉक्टर सलाह देते हैं कि गुलाबी नमक का इस्तेमाल हमेशा सीमित मात्रा में और किसी विशेषज्ञ की सलाह से ही करें।
जरूरत से ज्यादा सेवन से नुकसान भी हो सकता है। इसलिए इसे औषधि मानें, लेकिन संतुलन बनाकर इस्तेमाल करें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

