खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले और तेलंगाना की सीमा पर मौजूद करेंगुट्टा के पहाड़ में नक्सलियों के बड़े कैडराें की मौजूदगी की सूचना के बाद पिछले 6 दिनों से जारी सबसे बड़े नक्सल विराेधी अभियान में सुरक्षाबलाें के हजारों जवानों ने इलाके को चारों तरफ से घेरा हुआ है। 6 दिनों से जारी इस सबसे बड़े नक्सली विराेधी अभियान में अब तक की उपलब्धि के नाम पर तीन महिला वर्दीधरी नक्सलियाें के बरामद शव जिसकी शिनाख्त नही हाे पाई है, एक अंधेरी गुफा जिसे नक्सलियाें का ठिकाना बताकर पीठ थपथई जा रही है, और करेंगुट्टा का वह काली पहाड़ी जिसमें नक्सलियाें के बड़े कैडराें के ठिकाने हाेने के हवा-हवाई दावे, की कहानी में अब तक नक्सलियाें के ठिकाने का अधिकारिक रूप से इस पहाड़ी पर काेई अवशेष तक सामने नही आने से तथा पुलिस के आला अधिकारियाें की चुप्पी इस अभियान काे रहस्यमय बना रही है ।
इस अभियान को 140 घंटे से अधिक हो चुके हैं, तीन नक्सलियाें के मारे जाने के अलावे कोई खास हलचल नक्सलियों की ओर से नहीं दिख रही है, जो आईईडी विस्फाेट हुए, वह पहाड़ के निचले हिस्से में लगाए गए थे, जिसमें एक जवान के घायल हाेने की अधकारिक पुष्टि अब तक नही हुई । अब चर्चा का विषय है, कि नक्सलियाें काे इस खुफिया अभियान की जानकारी मिडिया से पहले ही नक्सलियाें तक पंहुच गई, और नक्सली पहले ही इलाके से निकल गए हैं, इसलिए अब पुलिस फोर्स को धीरे-धीरे वापस बुलाया जा रहा है । सूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार अब दंतेवाड़ा से आए डीआरजी जवानों को वापस बुला लिया गया है । शनिवार को 60 बाइकों पर सवार होकर जवान वापस लौटे हैं । बावजूद इसके सुरक्षाबलाें के जवान अब भी करेंगुट्टा के पहाड़ में माैजूद हैं । विदित हाे कि जब से करेंगुट्टा के पहाड़ में अभियान की शुरूआत हुई है, बस्तर संभाग के आला अधिकारियाें ने इस पर अपनी चुप्पी बनाई हुई है, माेबाईल पर संपर्क करने पर फाेन रीसिव तक नही किया जा रहा है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

