नई दिल्ली। अमरूद एक स्वादिष्ट फल है, जो पोषक तत्वों का भंडार माना जाता है। अमरूद विटामिन C से भरपूर होता है और इसका कई तरीकों से सेवन किया जाता है। हालांकि अब अमरूद के पत्तों की चाय का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अमरूद के पत्तों में भी औषधीय गुण होते हैं, जिनका इस्तेमाल चाय में खूब किया जा रहा है। इस चाय को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी अमरूद के पत्तों की चाय को शरीर के लिए लाभकारी मान रहे हैं।
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अमरूद के पत्तों की चाय को पेट के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह चाय पेट के लिए नेचुरल औषधि का काम करती है। अमरूद के पत्तों में टैनिन और फ्लैवोनॉइड्स होते हैं, जो पेट की सूजन को कम करते हैं और आंतों को शांत करते हैं। अगर आपको पेट में भारीपन, गैस, एसिडिटी या ब्लोटिंग की शिकायत है, तो खाना खाने के 30 मिनट बाद एक कप अमरूद की पत्तों की चाय पीने से राहत मिल सकती है। पेट की कई समस्याएं यह चाय पीने से दूर हो सकती हैं।
कई रिसर्च में पता चला है कि अमरूद के पत्तों का अर्क इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करता है और फैट बर्न करने की प्रोसेस को तेज करता है। इससे लिवर में फैट जमने की संभावना कम हो सकती है। यह खास चाय फैटी लिवर जैसी समस्या से बचाने में मदद कर सकती है और मेटाबोलिज्म को भी बेहतर बना सकती है। अमरूद के पत्तों में क्वेरसेटिन, विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह चाय पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने में मदद करती है, जिससे रिप्रोडक्टिव हेल्थ सुधरती है।
अमरूद के पत्तों की चाय डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी मानी जाती है। जर्नल ऑफ मेडिसिनल फूड की रिसर्च बताती है कि अमरूद के पत्तों का अर्क ब्लड ग्लूकोज को कम करने और आंतों में शुगर के अवशोषण को घटाने में मदद करता है। यह चाय खासतौर से प्रीडायबिटीज और टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। दिल की सेहत के लिए भी अमरूद के पत्ते की चाय काफी असरदार है। यह शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करती है।
अमरूद के पत्तों में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स दिल से जुड़ी सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं, जिससे हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है। अमरूद के पत्ते आपकी स्किन पर निखार ला सकते हैं। इसके एंटीबैक्टीरियल और एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मुहांसों को कम करने, दाग-धब्बे मिटाने और स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। अमरूद की पत्तों की चाय स्किन टोनर की तरह काम करती है। यह कोई जादुई फैट बर्नर नहीं है, लेकिन यह मेटाबोलिज्म को बेहतर करती है और बार-बार लगने वाली भूख को शांत करती है।
अब सवाल है कि अमरूद के पत्तों की चाय कैसे बनाई जाती है? इस खास चाय को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए एक कप पानी को उबाल लें। फिर उसमें 4 से 5 अमरूद के पत्ते अच्छी तरह धोकर डाल दें। चाहें तो एक-दो लौंग या थोड़ा दालचीनी भी डाल सकते हैं। अब इसे धीमी आंच पर अच्छी तरह उबाल लें। इसके बाद इस चाय को छानकर गरमा गरम पिएं। दिन में एक से दो कप चाय पीने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा

