नई दिल्ली। सनी देओल की फिल्म जाट ने बॉक्स ऑफिस पर अलग ही नजारा पेश किया है। साल 2023 में आई गदर 2 जैसा बिजनेस न सही लेकिन थिएटर्स में फिल्म के तेवर बिल्कुल वैसे ही हैं। गदर 2 की कमाई दूसरे वीकडेज में 20 करोड़ के आसपास के आंकड़ों में आ गई थी लेकिन जैसे ही दूसरा वीकेंड शुरू हुआ इसकी कमाई फिर से 30 से 40 करोड़ के बीच पहुंच गई। हालांकि, जाट दहाई के आंकड़े तक तो नहीं पहुंची लेकिन 2 साल पुरानी गदर 2 के जैसे ही फिल्म ने दूसरे वीकेंड कमाई में बढ़त हासिल की।
फिल्म को रिलीज हुए आज 12 दिन हो चुके हैं और फिल्म की कमाई से जुड़े आज के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म अभी तक कितना कमा चुकी है और कौन सा रिकॉर्ड बनाने वाली है
जाट का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
नीचे आप 12 दिनों में फिल्म ने कब-कब कितना कमाया, इसे अलग-अलग देख सकते हैं। बता दें कि 11 दिन की कमाई से जुड़े आंकड़े ऑफिशियल हैं जिसके मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 62.24 करोड़ और दूसरे वीकेंड में 12.94 करोड़ कमाते हुए टोटल 75.18 करोड़ रुपये कमा लिए।
12वें दिन के आंकड़े सैक्निल्क के मुताबिक हैं। ये आंकड़े 10:25 बजे तक के हैं और ऑफिशियल नहीं हैं। इनमें बदलाव हो सकता है।
दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ( करोड़ रुपये में)
Jaat Box Office Collection Day 1 9.62
Jaat Box Office Collection Day 2 7
Jaat Box Office Collection Day 3 9.95
Jaat Box Office Collection Day 4 14.05
Jaat Box Office Collection Day 5 7.30
Jaat Box Office Collection Day 6 6
Jaat Box Office Collection Day 7 4.05
Jaat Box Office Collection Day 8 4.27
Jaat Box Office Collection Day 9 3.95
Jaat Box Office Collection Day 10 3.90
Jaat Box Office Collection Day 11 5.09
Jaat Box Office Collection Day 12 2
टोटल 77.18
जाट ने तोड़ा गदर का रिकॉर्ड
जाट अब फाइनली सनी देओल के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने गदर की लाइफटाइम कमाई का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, जाट ने साल 2001 में 76.88 करोड़ रुपये कमाए थे।
जाट बनेगी सनी देओल के करियर की दूसरी 100 करोड़ी?
सनी देओल के करियर में सिर्फ एक ही फिल्म है जिसने 100 करोड़ के ऊपर कमाई की है। साल 2023 में आई गदर 2 जिसने 525 करोड़ रुपये के ऊपर कमाकर ये रिकॉर्ड बनाया था।
अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार की केसरी 2 आने के बाद भी क्या जाट अपनी कमाई की स्पीड ऐसे ही बरकरार रख पाती है। क्योंकि अगर ऐसा हुआ तो फिल्म बहुत जल्द सनी देओल के लिए एक और तोहफा लेकर आएगी और वो ये होगा कि ये फिल्म उनके करियर की दूसरी 100 करोड़ी बन जाएगी।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

