खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक रौंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र शंका में एक सनकी पति ने बीच सड़क पर दूध बांट रहे युवक पर चापड़ से ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ जारी है।
घटना मरिमाई मंदिर के पास हुई, जहां दूधविक्रेता जयपाल साहू रोज की तरह दूध बांटने निकला था। तभी वहां पहुंचे मोहम्मद मोबिन ने उस पर धारदार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। सिर और शरीर पर कई वार झेलते हुए जयपाल वहीं सड़क पर गिर पड़ा। भीड़ के बावजूद किसी ने हमलावर को रोकने की हिम्मत नहीं की। स्थानीय लोगों की मदद से जयपाल को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी मोबिन को शक था कि उसकी पत्नी और जयपाल के बीच अवैध संबंध हैं। करीब डेढ़ महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़ मायके चली गई थी। उसी शक में मोबिन ने खौफनाक कदम उठाया। वारदात के बाद मोबिन अपनी पत्नी के घर की ओर जा रहा था, लेकिन पुलिस ने वक्त रहते उसे पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे को कारवाई की जा रही है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

