नई दिल्ली। गर्मियों में चिलचिलाती धूप और पसीना से लोगों का बुरा हाल हो जाता है। इस मौसम में ठंडा पानी पीना बहुत अच्छा लगता है और इससे शरीर का हाइड्रेशन अच्छा रहता है। आमतौर पर लोग पानी ठंडा करने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन गर्मियों में मटका का पानी सेहत के लिए कमाल साबित हो सकता है। मटका में पानी न सिर्फ ठंडा रहता है, बल्कि उसका स्वाद भी बढ़ जाता है। मटके का पानी पीने से कई बीमारियों का खतरा कम हो सकता है और सेहत में सुधार हो सकता है। आपको बताएंगे कि फ्रिज के बजाय मटके का पानी क्यों पीना चाहिए।
यूपी के हाथरस के प्रेम रघु आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सरोज गौतम ने बताया कि गर्मियों में मटके का पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मटका मिट्टी से बना होता है और यह प्राकृतिक रूप से पानी को ठंडा करता है। इसमें पानी बहुत ज्यादा ठंडा नहीं होता है और उसका तापमान सही बना रहता है। मटके का पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है, जिससे गर्मी में शरीर का तापमान संतुलित रहता है। इससे हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। मटके का पानी स्वादिष्ट होता है और इसे पीने से लोगों को मिट्टी की खूशबू का अहसास होता है।
डॉक्टर सरोज गौतम के अनुसार आयुर्वेद में मटके का पानी पाचन तंत्र के लिए लाभकारी माना गया है। गर्मियों में पाचन से जुड़ी समस्याएं बढ़ जाती हैं और मटके का पानी इन परेशानियों से बचा जा सकता है। मटके का पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है। मटके का पानी पीने से पेट की सेहत सुधर जाती है। इसके अलावा मटके की मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक तत्व पानी में धीरे-धीरे मिल जाते हैं। जब हम यह पानी पीते हैं तो यह शरीर को कई पोषक तत्व मिल जाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है। इससे बीमारियों का खतरा कम होता है।
एक्सपर्ट की मानें तो फ्रिज का ज्यादा ठंडा पानी पीने से गले में खराश, टॉन्सिल्स समेत कई परेशानियां हो सकती हैं। जबकि मटके का पानी हल्का ठंडा होता है और गले के लिए सुरक्षित होता है। यह त्वचा को भी भीतर से ठंडक देता है, जिससे त्वचा पर गर्मी के कारण होने वाले दाने और पसीने से भी राहत मिलती है। मटका एक इको-फ्रेंडली विकल्प है। इसे इस्तेमाल करने से न केवल बिजली की बचत होती है, बल्कि प्लास्टिक की बोतलों की आवश्यकता भी कम हो जाती है। इससे पर्यावरण को फायदा मिलती है। मटका पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसके इस्तेमाल से शरीर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

