नई दिल्ली। गर्मी का मौसम अपने साथ कई परेशानियों को लेकर आती है। क्योंकि, गर्मियों में धूप की चमक तेज हो जाती है। ऐसा होने से डिहाइड्रेशन यानी पानी की कमी होने लगती है। इसके चलते पेट से लेकर हड्डियों तक को नुकसान होता है। हेल्थ एक्सपर्ट इन बीमारियों से बचने के लिए पानी से भरपूर चीजों का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए लोग तमाम तरह की चीजें और हेल्दी ड्रिंक्स लेते हैं, लेकिन छाछ इनमें अधिक फायदेमंद हो सकती है। इसके सेवन से भोजन जल्दी पचता है, जिससे डाइजेशन ठीक रहता है।
आजकल सभी दुकानों में छाछ आसानी से मिल जाती है। यही नहीं, छाछ का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाला भी उसमें मिला हुआ आता है। यदि आप मात्र गर्मी-गर्मी चाय की जगह मसाला छाछ पीएंगे तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। अब सवाल है कि आखिर मसाला छाछ पीने के फायदे क्या हैं? मसाला छाछ में कौन से पोषक तत्व होते हैं? मसाला छाछ किन बीमारियों को नहीं होने देगी? इस बारे में News18 को बता डाइट फॉर डिलाइट क्लीनिक नोएडा की डाइटिशियन खुशबू शर्मा-
मसाला छाछ में मौजूद पोषक तत्व
डाइटिशियन के मुताबिक, छाछ में कार्बोहाइड्रेट, कई विटामिन्स, प्रोटीन, पोटैशियम, फॉस्फोरस, गुड बैक्टीरिया, लैक्टिक एसिड, कैल्शियम आदि मौजूद होते हैं, जो संपूर्ण सेहत को किसी ना किसी रूप में लाभ पहुंचाते हैं। मसाला छाछ पीने से इम्यून पॉवर भी बढ़ती है। हालांकि, यदि किसी को कोई परेशानी है तो पीने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
गर्मी में छाछ पीने के फायदे
– छाछ में विटामिन डी होता है जो कैल्शियम के अवशोषण को आसान बनाता है। छाछ का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। महिलाओं में मेनोपॉज के बाद छाछ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। रोज खाली पेट छाछ पीने से ऑस्टियोपोरोसिस बीमारी का जोखिम कम हो सकता है।
– मसाला छाछ मौजूद फास्फोरस दांतों को हेल्दी रखता है। साथ ही, पीरियोडोंटल नाम के बैक्टीरिया मसूड़ों में आने वाली सूजन का कारण साबित होते हैं। इस स्थिति को पीरियडोंटाइटिस कहा जाता है। एंटी इंफलामेंटरी गुणों के कारण छाछ सूजन को कम करने का काम करती है।
गर्मी में छाछ पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है। साथ ही पेट दर्द, सूजन और दस्त आदि से भी राहत मिलती है। बता दे कि, छाछ में पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और आप डिहाइड्रेशन से बचे रहते हैं। इसके अलावा, एनीमिया से भी बचाव हो सकता है।
यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो छाछ पीने से रक्तचाप नॉर्मल हो सकता है। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, वे भी छाछ पिएंगे तो पेट अच्छी तरह से साफ होगा। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए भी छाछ पी सकते हैं।
गर्मी में छाछ पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए मसाला छाछ में जीरा इत्यादि होने को मिलाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, छाछ शरीर को बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी बचा सकता है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

