खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी में वर्षों से एक ही स्थान पर जमे अधिकारियों को हटाने की मांग को लेकर यूनियन के पदाधिकारी लामबंद होने लगे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर कहा गया है कि बिजली कंपनी में स्थानांतरण नीति का पालन नहीं किया जा रहा है। छोटे अधिकारियों का दो से तीन साल के भीतर तबादला कर दिया जाता है, लेकिन बड़े अधिकारी सालों तक एक ही स्थान पर जमे हुए हैं।
बिजली कंपनी से सेवानिवृत्त सेक्शन अधिकारी अविनाश जायसवाल ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में बताया है कि बिजली वितरण कंपनी के अंतर्गत अब तक तीन एमडी बदल चुके हैं, लेकिन पिछले छह वर्षों से एक ही स्थान पर ईडी और जीएम (फाइनेंस विंग) पद पर अधिकारी जमे हुए हैं। वहीं, फाइनेंस विंग के छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों का तबादला किया जा रहा है। कंपनी में तीन वर्षों के भीतर सभी का तबादला करने के नियमों को अधिकारी ठेंगा दिखा रहे हैं।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

