नई दिल्ली। सनी देओल की जाट को धीरे-धीरे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने 3 दिन में 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। तीसरे दिन फिल्म ने 10 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ जाट ने 2025 में रिलीज हुई कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। आइए डालते हैं इन फिल्मों पर नजर।
सनी देओल की जाट ने इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
बता दें कि तीसरे दिन की कमाई के मामले में जाट ने कंगना रनौत की इमरजेंसी से लेकर शाहिद कपूर की देवा तक को पीछे छोड़ दिया है। इमरजेंसी ने तीसरे दिन सिर्फ 4.25 करोड़ की कमाई की थी। वहीं देवा ने 7.25 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं अजय देवगन की द डिप्लोमेट ने 4.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसी तरह मेरे हसबैंड की बीवी, क्रैजी, तुमको मेरी कसम, लवयापा, आजाद, फतेह, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव जैसी 10 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्मों के तीसरे दिन का कलेक्शन
इमरजेंसी
4.25 करोड़
देवा
7.25 करोड़
द डिप्लोमेट
4.65 करोड़
मेरे हसबैंड की बीवी
1.25 करोड़
तुमको मेरी कसम
27 लाख
क्रैजी 1.4 करोड़
आजाद
1.85 करोड़
फतेह
2.10 करोड़
लवयापा 1.75 करोड़
सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव
60 लाख
जाट की बात करें तो इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं। सनी देओल का एक्शन अवतार फैंस को खूब भा रहा है। सनी देओल का कहना है कि उनके फैंस उन्हें रोमांस की बजाय एक्शन करते देखना पसंद करते हैं। वहीं रणदीप हुड्डा ने तो विलेन के रोल में आग लगा दी है। कुछ यूजर्स ने तो उनकी अमरीश पुरी से भी तुलना कर दी थी।
फिल्म में विनीत कुमार सिंह भी उभरकर आए हैं। वो छावा में भी अहम रोल में नजर आए थे। जाट में वो निगेटिव रोल में दिखे हैं। अब फिल्म के रविवार और सोमवार को अच्छी कमाई करने की उम्मीदें हैं।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

