खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिला बाल संरक्षण इकाई की संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीते 10 अप्रैल को विकासखण्ड नवागढ़ के एक ग्राम से 16 वर्षीय बालिका के बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर प्राप्त हुई।
सूचना के आधार पर जिला कार्यक्रम अधिकारी चंद्रबेश सिंह सिसोदिया एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी सी.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण अधिकारी व्योम श्रीवास्तव एवं परियोजना अधिकारी श्रीमती जयनामदेव की निगरानी तथा परियोजना समन्वयक राजेन्द्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्यवाही की।
टीम में विधिक सह परिविक्षा अधिकारी श्रीमती साक्षी बाजपेयी, परामर्शदाता आभाष शर्मा, आउटरिच वर्कर महेश पटेल, स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रोजगार सहायक, कोटवार एवं मितानिन शामिल थे।
टीम ने टेमरी के पास स्थित ग्राम में साहू परिवार की 16 वर्षीय बालिका का विवाह बाना रायपुर निवासी युवक से होने से रोका। परिजनों को समझाइश दी गई, जिसके पश्चात उन्होंने बालिका के विवाह को निर्धारित वैधानिक आयु पूर्ण होने तक स्थगित करने की सहमति दी।
परिवार को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के अंतर्गत जानकारी दी गई, कि विवाह की न्यूनतम आयु पूर्ण न होने पर विवाह कराना एक दंडनीय अपराध है। इसके अंतर्गत माता-पिता, रिश्तेदार, बाराती, विवाह आयोजक, और सहयोगी सभी दोषी माने जा सकते हैं तथा उन्हें 2 वर्ष तक की कठोर कारावास या 1 लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों दंड मिल सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी:-
बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, या मोबाइल नंबर 8319141116, 8269844404 पर दी जा सकती है।
ऽ बाल विवाह में शामिल बालक/बालिका अपने विवाह को शून्य घोषित कराने का अधिकार रखते हैं।
ऽ पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कोटवार, सरपंच इत्यादि को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी घोषित किया गया है।
अपील:-
सभी सेवा प्रदाताओं (धर्मगुरु, पुरोहित, बैंड बाजा, हलवाई, टेंट, फोटोग्राफर, प्रिंटिंग प्रेस, डीजे इत्यादि) से अनुरोध है कि विवाह से पूर्व वर-वधु की आयु की पुष्टि करें। यदि विवाह कानूनी आयु से कम उम्र में हो रहा हो, तो सेवाएं न दें।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

