नई दिल्ली। टेमरू फल को गर्मी के राजा भी कहा जाता है। यह जंगल में पाया जाता है और आदिवासी समाज के लोग इस फल को 2 महीने तक तोड़ कर लाते हैं और बाजारों में बेचते हैं। यह इतना सस्ता फल है, लेकिन शरीर के लिए इतना लाभकारी है। डॉक्टर भी इसको खाने की सलाह देते हैं।
फल बेचने वाले इसराम का कहना है कि 2 महीने यह फल हमको रोजगार भी देकर जाता है, क्योंकि सिर्फ हम खेतों में और जंगलों में जाकर इसे तोड़ कर लाते हैं। इसे बाजार में ₹50 किलो में बेचते हैं। लोग भी गर्मी के दिनों में इस फल को सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह शरीर में तीन प्रकार के फायदे करता है। यह स्किन को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है। पाचन क्रिया और इम्युनिटी बढ़ाने का काम करता है। इस फल में सबसे अधिक फाइबर होता है, इसलिए इसकी डिमांड ज्यादा रहती है। इस फल का रंग पीला होता है और यह मीठा एवं स्वादिष्ट लगता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों को भी यह फल खाने में बहुत पसंद आता हैं।
फल बेचने वाले लोगों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब बाजार में फल बेचने वाले इसराम से बात की तो उन्होंने बताया कि यह फल केवल दो महीने ही गर्मी के समय में मिलता है। यह शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इम्यूनिटी बढ़ाने में काम आता है और यह फाइबर वाला फल होता है। इसलिए इसको लोग सबसे अधिक गर्मी में खाना पसंद करते हैं। इस फल की डिमांड 2 महीने रहती है, जिससे हमको भी रोजगार मिलना शुरू हो जाता है। हम भी रोजाना जंगल से इस फल को तोड़कर लाते हैं और बाजार में बेचते हैं।
अप्रैल-मई में आता है यह फल
अप्रैल और मई के महीने में यह फल आता है। बाकी 10 महीने यह फल नजर भी नहीं आता है। इस फल की खासियत होती है कि इसका रंग पीला होता है और इस फल का वजन करीब 25 से 30 ग्राम होता है। डॉक्टर भी गर्मी के दिनों में इस फल को खाने की सलाह देते हैं, जिससे लोगों की इम्युनिटी बनी रहती है और पाचन क्रिया भी ठीक हो जाती है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

