नई दिल्ली। सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को वर्ल्डवाइड रिलीज हुई थी। फिल्म से दर्शकों और मेकर्स, दोनों को काफी उम्मीदें थीं, हालांकि रिलीज के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म करने में नाकाम रही। 11 दिन बाद भी ‘सिकंदर’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट तक नहीं निकाल पाई है। वहीं अब सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ रिलीज होने वाली है और इससे पहले ही ‘सिकंदर’ का कलेक्शन और कम हो गया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिकंदर’ ने पहले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 97.55 करोड़ रुपए कमाए थे। आठवें दिन फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। नवें दिन ‘सिकंदर’ ने 1.75 करोड़ और दसवें दिन 1.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
‘सिकंदर’ ने 11वें दिन समेटे सिर्फ इतने नोट
अब ‘सिकंदर’ के 11वें दिन के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। ‘सिकंदर’ ने 11वें दिन अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया है। सलमान खान की फिल्म ने 11वें दिन अब तक (11 बजे रात तक) सिर्फ 1.35 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 107.10 करोड़ रुपए हो गया है।
‘जाट’ से घबराई ‘सिकंदर’?
बता दें कि 10 अप्रैल को सनी देओल की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘जाट’ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की रिलीज में एक दिन बाकी है और इससे पहले ही सलमान खान की फिल्म का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर तेजी से गिर गया है।
‘सिकंदर’ के बारे में
एआर मुर्गदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आई हैं। इसके अलावा सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल और शरमन जोशी जैसे कलाकार अहम किरदार निभाते नजर आए हैं।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

