खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पोटाली एवं समेली के 44 ग्रामीण संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होने दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए, जिस पिकअप वाहन में ग्रामीण सवार थे, वह वाहन पालनार में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसकी जानकारी मिलते ही वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा विधायकचैतराम अटामी ने तत्काल प्रशासन को निर्देशित किया एवं लगातार संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस, एम्बुलेंस तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल घटनास्थल पर दिशा निर्देश देते हुए भेजा गया एवं उन्हें प्रशासन की मदद से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जिनका उपचार जारी है।
बस्तर पंडुम कार्यक्रम के समापन के पश्चात बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी जिला अस्पताल दंतेवाड़ा पहुंचकर घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना एवं बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देश दिया। घायल 44 ग्रामीणों में से 32 का उपचार जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में हो रहा है एवं गंभीर रूप से घायल 12 ग्रामीणों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कालेज डिमरापाल जगदलपुर रेफर किया गया है जो खतरे से बहार है। विधायक चैतराम अटामी ने घायल ग्रामीणों के परिजनों से भी बातचीत की एवं यथा संभव मदद का आश्वासन दिया। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी दंतेवाड़ा जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज डिमरापाल जगदलपुर पहुंच घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना एवं बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया। इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी, पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर महेश्वरी, मंडल अध्यक्ष जय भंसाली, जनपद अध्यक्ष कुआकोंडा सुकालू मुड़ामि, राजेश बोरबन, नारायण, गौतम भाटी, शंभु वट्टी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Trending
- सर्चिंग के दौरान कांकेर के जंगल में मिला 3 किलो का प्रेशर कुकर IED, BDS ने सुरक्षित किया नष्ट
- मुडमार बांधा के जंगल में आरक्षक का शव मिलने से सनसनी: जांच में जुटी पुलिस
- बेमौसम बारिश से धान की फसल तबाह: किसान यूनियन ने उठाई संपूर्ण कर्जमाफी और मुआवजे की मांग, सर्वे रिपोर्ट पर उठाये सवाल
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़

