खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की कैद की सजा सुनाई गई है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को 4 लाख रुपए बालिका को प्रतिकर राशि देने को कहा गया है। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 10 गवाहों के बयान करवाए गए। विशेष लोक अभियोजक विमला तांडी ने बताया कि 6 साल की बालिका 27 नवंबर 2022 की दोपहर 1.30 बजे अपने घर में खेल रही थी।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले जदू उर्फ मिथुन बाघ (50 साल) ने अपने घर में बुलाकर दुष्कर्म किया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर विधानसभा थाना में शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद 31 जनवरी 2023 को चालान पेश किया। अपर सत्र न्यायाधीश विनय कुमार प्रधान ने गवाहों के बयान, पुलिस की केस डायरी और प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए 20 साल कारावास से दंडित किया।
Trending
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे

