नई दिल्ली। खानपान और आजकल की लाइफस्टाइल के चलते बॉडी में कई तरह के टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं जिनका बाहर आना बहुत जरूरी होता है।क्योंकि गर्मियों के दिनों में यह बॉडी में और ज्यादा बुरा असर करते हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं डिटॉक्स वॉटर के बारे में जो आपकी आंतो की सफाई कर देगा। इसे बहुत ही आसानी से कम से कम सामान में बनाया जा सकता है और ये शरीर से गंदगी हटाने के लिए बहुत अच्छा है।
पॉल्यूशन पहुंचा रहा है नुकसान
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की डाइटिशियन डॉ. ऋचा कुकरेती ने लोकल 18 को जानकारी देते हुए कहा है कि आज के वक्त में प्रदूषण बहुत ज्यादा हो गया है। ये सांस नली से होते हुए फेफड़ों तक पहुंचता है। ऐसे में फेफड़ों को हेल्दी रखने के लिए आपको डेली लाइफ में डिटॉक्स ड्रिंक को शामिल करना चाहिए।
इसी के साथ ही मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करना जरूरी होता है और इसके लिए जरूरत होती है डिटॉक्स ड्रिंक की जिससे कई तरह के फायदे मिलते हैं। यह आपकी बॉडी की जमी हुई गंदगी को बाहर निकाल देता है।
कैसे तैयार कर सकते हैं डिटॉक्स ड्रिंक्स?
डॉक्टर कुकरेती ने कहा कि अगर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं डिटॉक्स ड्रिंक्स बनाकर अपने साथ रखना चाहिए। इसे बनाने का बहुत ही आसान तरीका है। आप सबसे पहले कुछ पुदीने की पत्तियां, तुलसी की पत्तियां और धनिए की पत्तियां लेकर 1 लीटर पानी में उबाल लीजिए। आप इसमें कुछ लौंग भी डाल सकते हैं जिसमें एंटी वायरल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं।
10 से 15 मिनट तक पकने के बाद इस पानी को छान लीजिए और इसमें नींबू निचोड़ कर इसका सेवन कर सकते हैं। गर्मियों के दिनों में यह एनर्जी ड्रिंक के तौर पर भी आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। पूरे दिन जब भी प्यास लगे तो इसी पानी को पिएं।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

