खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्रीष्म ऋतु के दौरान संभावित लू (हीट वेव) और तापघात से जनसामान्य को सुरक्षित रखने के लिए शासन ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, जिले में लू-तापघात से बचाव और आवश्यक तैयारियों को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम मे जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिला, तहसील एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। शिक्षकों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, पंचायत सचिवों और कोटवारों को इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल कर आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। गर्मी के मौसम में विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे, गर्भवती महिलाएं और श्रमिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
लू-तापघात से निपटने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
बेमेतरा जिले में लू और तापघात से बचाव की तैयारियों को सुचारू रूप से लागू करने के लिए डिप्टी कलेक्टर सुश्री पिंकी मनहर को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। आपदा के समय उनसे मोबाइल नंबर/व्हॉट्सएप नंबर 88175-94204 पर संपर्क किया जा सकता है।
जनता के लिए महत्वपूर्ण निर्देश…
* अत्यधिक गर्मी के समय 12 बजे से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
* अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें।
* हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को ढक कर रखें।
* घर से बाहर जाते समय छाता, टोपी या गीला कपड़ा सिर पर रखें।
* अस्वस्थ महसूस करने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें।
जिला प्रशासन ने जिले वासियों से अपील की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें और लू-तापघात से बचाव के लिए जागरूकता बढ़ाने में सहयोग करें।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग

