नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 80 रनों से हरा दिया है। यह IPL 2025 में कोलकाता की दूसरी जीत है। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता ने पहले खेलते हुए 200 रन बनाए थे, जवाब में SRH की टीम केवल 120 रन ही बना पाई है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी है। कोलकाता की जीत में सबसे बड़ा योगदान वेंकटेश अय्यर और वैभव अरोड़ा का रहा।
सनराइजर्स हैदराबाद को 201 रनों का लक्ष्य मिला था। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टॉप ऑर्डर एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ। 9 रनों के स्कोर तक ट्रेविस हेड अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड आउट हो चुके थे। एक समय SRH के लिए 100 रन तक पहुंच पाना भी मुश्किल था, लेकिन हेनरिक क्लासेन ने 33 रन और कामिंदु मेंडिस ने 27 रन की पारी खेल जैसे-तैसे टीम को 100 के पार पहुंचाया। SRH की पूरी टीम सिर्फ 120 रन ही बना पाई।
कोलकाता की जीत की नींव अंगकृष रघुवंशी ने रखी थी, जिन्होंने 32 गेंदों में 50 रन की पारी खेली और कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ 81 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी कर ली थी। उसके बाद वेंकटेश अय्यर और रिंकू सिंह ने धमाल मचाया। अय्यर ने 29 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पारी खेली, वहीं रिंकू सिंह ने 17 गेंद में नाबाद 32 रनों की पारी खेली। उन्होंने KKR को 200 के स्कोर तक पहुंचने में मदद की थी।
यह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी हार है। KKR के हाथों उसे 80 रनों की हार मिली है। इससे पहले IPL में हैदराबाद की सबसे बड़ी हार CSK के खिलाफ आई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद IPL 2024 में 78 रनों से हराया था। वहीं चेन्नई इससे पहले साल 2013 में हैदराबाद को 77 रनों से भी मात दे चुकी है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

