खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में मौसम ने करवट ले ली है। पिछले कुछ दिनों से आसमान में छाए बादलों और कहीं-कहीं हो रही बारिश का असर अब रायपुर में भी साफ नजर आने लगा है। बीते पांच दिनों में दिन का तापमान करीब 8 डिग्री तक गिर चुका है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। गुरुवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा।
मौसम विभाग के अनुसार अभी उत्तरी तटीय आंध्रप्रदेश और उससे सटे ओडिशा के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। इस सिस्टम के कारण समुद्र से लगातार नमी आ रही है, जिससे वातावरण में ठंडक बनी हुई है। शुक्रवार को भी राजधानी में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। बस्तर के नांगुर में 10 मिमी बारिश हुई, जबकि बिलासपुर में 1.6 मिमी और जगदलपुर में हल्की बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई। पेंड्रारोड में भी गुरुवार को हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। फिलहाल, मौसम ठंडा बना रहने की संभावना है और अप्रैल के पहले सप्ताह तक गर्मी से राहत बनी रहेगी। हालांकि रविवार के बाद तापमान में बढ़ोतरी के साथ फिर से गर्मी महसूस हो सकती है।
Trending
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष

