नई दिल्ली। अक्सर आपने लोगों को मजाक में कहते हुए सुना होगा कि महिलाओं के कान काफी तेज होते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मजाक में कही जाने वाली यह बात बिल्कुल सच है। दरअसल, साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित एक अध्ययन से पता चला है कि पुरुष और महिलाएं अलग-अलग तरीके से सुनते हैं। महिलाओं की सुनने की क्षमता पुरुषों की तुलना में अधिक सेंसटिव होती है। इस अध्ययन में काफी चौंका देने वाले खुलासे हुए हैं। रिसर्च में बताया गया है कि हर मामले में महिलाओं के सुनने की क्षमता पुरुषों से बेहतर होती है, चाहे वह उम्र हो या कोई भी स्थान।
क्या कहता है रिसर्च?
अध्ययन के निष्कर्षों के अनुसार, महिलाओं के सुनने की पुरुषों के सुनने की क्षमता से औसतन लगभग दो डेसिबल बेहतर होती है। यह अध्ययन अलग-अलग वातावरण और आयु ग्रुप के बीच हुआ है, जो सच साबित हुआ है। बता दें कि इस अध्ययन में पांच देशों के 13 अलग-अलग ग्रुप के 448 स्वस्थ वयस्कों के सुनने की क्षमता की जांच की गई। इस अध्ययन में ग्रामीण, शहरी से लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों तक रहने वाले वयस्कों को शामिल किया गया था, जिसमें रिसर्च के हिसाब से बहुत विविधता थी। इस रिसर्च के परिणामों ने स्पष्ट रूप से दिखाया कि महिलाओं की सुनने की क्षमता पुरुषों की तुलना में बेहतर है। रिसर्च में साबित किया गया है कि महिलाएं सभी तरह के आवाजों को बेहतर तरीके से सुन पाती है।
बायोलॉजिकल अंतर
रिसर्च के अनुसार, महिलाओं में यह एक यूनिवर्सल बायोलॉजिकल विशेषता का संकेत है, जो संभावित रूप से आंतरिक कान की संरचना में सूक्ष्म अंतर या शायद हार्मोनल अंतर का कारण बनता है। आश्चर्यजनक बात यह है कि उम्र के साथ भले ही लोगों के सुनने की क्षमता कम हो जाती है, लेकिन फिर भी महिलाओं के सुनने की क्षमता अपने आयु वर्ग के पुरुषों से सुनने की क्षमता से काफी बेहतर है। इस रिसर्च में एक छोटा सा पैटर्न देखा गया कि दायां कान, बाएं कान की तुलना में थोड़ा अधिक सेंसटिव था।
एनवायरमेंटल अंतर
इस अध्ययन में पर्यावरण पर भी ध्यान केंद्रित किया। इससे यह पता चलता है कि आप जहां रहते हैं, वहां का क्षेत्र भी आपके सुनने के तरीके को बदल सकता है। अध्ययन के अनुसार, ऊंचाई पर रहने वाले लोगों की सुनने की क्षमता कम होती है, क्योंकि यहां का ऑक्सीजन लेवल कम होता है। वहीं, जंगलों में रहने वाले लोगों की सुनने की क्षमता अधिक बेहतर होती है। लगातार शोर के संपर्क में रहने वाले शहर के लोगों में ऊंची आवाजों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ जाती है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

