नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में KKR की टीम पहले खेलते हुए सिर्फ 116 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। जवाब में मुंबई ने 13वें ओवर में ही इस लक्ष्य को हासिल कर IPL 2025 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। लगातार दो हार झेलने के बाद मुंबई को मौजूदा सीजन में पहली जीत नसीब हुई है। इस भिड़ंत में रायन रिकेल्टन और अश्वनी कुमार MI की जीत के हीरो रहे।
IPL 2025 में मुंबई की पहली जीत
मुंबई ने IPL 2025 में लगातार 2 हार झेलने के बाद पहली जीत प्राप्त की है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने MI के सामने 117 रनों का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा और रायन रिकल्टन ने मुंबई को तेज शुरुआत जरूर दिलाई, लेकिन रोहित शर्मा की खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है। रोहित केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए। विल जैक्स इस मैच में वापसी कर रहे थे, लेकिन वो भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। जैक्स महज 16 रन बनाकर आउट हो गए।
वानखेड़े में MI की बल्ले-बल्ले
मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में एक टीम के तौर पर प्रदर्शन किया। पहले अश्विनी कुमार गेंदबाजी में चमके, जो अपना डेब्यू मैच खेल रहे थे। उन्होंने 3 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। दीपक चाहर ने भी दमदार गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए थे। नतीजन KKR की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और पूरी टीम मात्र 116 रनों पर सिमट गई। सूर्यकुमार यादव ने भी कैमियो पारी खेल मुंबई की जीत में बड़ा रोल निभाया। उन्होंने अपने क्लासिक अंदाज में मात्र 9 गेंद में 27 रन ठोक डाले। इस छोटी सी पारी में उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के लगाए।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

