खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने ओडिशा निवासी अबरार खान काे अपनी गर्लफ्रेंड जगदलपुर की युवती से फोन से सेक्सुअल बातचीत कर फिर उसकी रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर 1 लाख 56 हजार रूपये वसूलने के आराेप में गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फेसबुक के जरिए दोनों की दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उन्होंने अपना फोन नंबर शेयर किया। दोनों की बीच बातचीत होते-होते दोस्ती प्यार में बदल गई, वहीं दोनों मिलना-जुलना भी शुरू कर दिए थे।
इसी बीच युवक ने अपनी प्रेमिका से सेक्सुअल बातचीत की और बिना बताए ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद उसे वायरल करने की लगातार धमकी देने लगा और पैसे की डिमांड की। वहीं अलग-अलग बार उससे करीब 1 लाख 56 हजार रुपए ऐंठ लिए। पीड़िता ने जब पैसे देने से मना किया तो युवक ने उसे धमकाया कि यदि पैसे नहीं दिए तो सबसे पहले ऑडियो को उसके परिजनों को भेज देगा। जिसके बाद युवती बोधघाट पुलिस थाना पहुंची और उसने एफआईआर दर्ज करवा दी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में आराेपी का ओडिशा के कोटपाड़ का लाेकेशन मिलने पर बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने जवानों की टीम बनाई और उस टीम को युवक को पकड़ने के लिए ओडिशा के कोटपाड़ भेजा गया। जहां से युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर आरोपी के फोन में युवती से बातचीत का ऑडियो पुलिस ने बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद थाना बोधघाट में कार्यवाही उपरांत आज शनिवार काे आरोपी अबरार खान को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- छत्तीसगढ़ कांग्रेस में आंतरिक कलह के आरोपों पर भाजपा का प्रहार; उपमुख्यमंत्री अरुण साव और सांसद संतोष पांडेय ने साधा निशाना
- बाड़ी में गांजे की अवैध खेती का भंडाफोड़: 66 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, 35 पौधे जब्त
- आज तुलसी विवाह के समय सुनें वृंदा और भगवान विष्णु की कथा, पूरा होगा व्रत, मिलेगा संपूर्ण फल
- बल्लेबाजों के नाम रहा तीसरा दिन: केएल राहुल के ऐतिहासिक शतक के बाद भारत की 118 रन की बढ़त
- धनुष और साई पल्लवी की ‘ओम’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका: ‘रामायण’ की आंधी के बीच बनाया नया कीर्तिमान, पहले दिन कमाए 31.55 करोड़
- सर्दियों में रोजाना एक आंवला: इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल तक, जानें सेहत के 5 बड़े फायदे
- चक्रवात ‘अकवान’ कमजोर होने के बावजूद छत्तीसगढ़ में बारिश का खतरा बरकरार, 7 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट
- एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

