नई दिल्ली। चेपॉक में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया। रजत पाटीदार (Rajat Patidar) की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 50 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस तक आईपीएल इतिहास में पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में हराया। बहरहाल, चेन्नई सुपर किंग्स की हार के बाद प्वॉइंट्स टेबल कितना बदला? दरअसल, इस हार के बाद ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स सातवें नंबर पर खिसक गई है।
अब प्वॉइंट्स टेबल में कितना बदलाव हुआ?
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को लगातार दूसरी जीत मिली। अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 2 मैचों में 4 प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर काबिज है। इसके बाद ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स दूसरे नंबर है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद क्रमशः पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स है। इन टीमों के बराबर 2-2 प्वॉइंट्स हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के अलावा गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स को सीजन की पहली जीत का इंतजार है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को आसानी से हराया
बताते चलें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 197 रनों का स्कोर बनाया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 32 गेंदों पर 51 रन बनाए। इसके अलावा फिल साल्ट ने 16 गेंदों पर 32 रनों की इनिंग खेली। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए नूर अहमद ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के 197 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स 20 ओवर में 8 विकेट पर महज 146 रन बना सकी। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने 50 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

