नई दिल्ली। पृथ्वीराज सुकुमारन और मोहनलाल की फिल्म ‘एल2: एमपुरान’ 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और दर्शकों को पसंद भी आ रही है। फिल्म ने पहले दिन ना सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दुनिया भर में शानदार कमाई की। वहीं दूसरे दिन के घटते कलेक्शन के बावजूद अब ‘एल2: एमपुरान’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है।
सैकनिल्क के मुताबिक ‘एल2: एमपुरान’ ने पहले दिन दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 68 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसमें से 21 करोड़ रुपए फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ही बटोर लिए थे। वहीं अब ‘एल2: एमपुरान’ के प्रोडक्शन हाउस ने साफ कर दिया है कि दूसरे दिन के कलेक्शन के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
दो दिन में कमाए 100 करोड़ से ज्यादा
‘एल2: एमपुरान’ के प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है जिसमें 100 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन लिखा नजर आ रहा है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- ‘अपने आप में सिकाडा। L2: Empuraan ने 48 घंटे से भी कम समय में दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, सिनेमाई इतिहास में नए रिकॉर्ड स्थापित किए। इस असाधारण सक्सेस का हिस्सा बनने के लिए आप सभी का दिल से शुक्रिया! आपके प्यार और सपोर्ट की वजह से ये मुमकिन हो पाया।’
‘गदर 2’ और ‘स्त्री 2’ को पछाड़ा
बता दें कि ‘एल2: एमपुरान’ ने सबसे तेजी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली मलयालम फिल्म का रिकॉर्ड बना लिया है। ‘एल2: एमपुरान’ ने सनी देओल की ‘गदर 2’ और श्रद्धा कपूर की ‘स्त्री 2’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। दरअसल 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ और 2024 की फिल्म ‘स्त्री 2’ को 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 3 दिन लगे थे। जबकि ‘एल2: एमपुरान’ ने दो दिन में ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

