नई दिल्ली। गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी शरीर में बेचैनी की है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पानी की कमी से शरीर डिहाइड्रेट कर जाता है जिससे इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस कमजोर हो जाता है और ताकत नहीं लगती है। इससे हमेशा बेचैनी और थकान रहती है। इलेक्ट्रोलाइट्स बैलेंस सही नहीं रहने से हार्ट पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में गर्मी में शरीर को कभी डिहाइड्रेट नहीं होने देना चाहिए। पर इसका उपाय क्या है। कुछ ऐसे नेचुरल ड्रिंक्स है जिसका सेवन कर आप इन गर्मी से होने वाली परेशानी को एकदम खत्म कर सकते हैं। साथ ही शरीर में ताकत भी भरपूर ला सकते हैं। ये नेचुरल ड्रिंक्स गर्मी के लिए काल साबित हो सकता है।
गर्मी के लिए काल ये नेचुरल ड्रिंक्स
1. सत्तू – सत्तू गर्मी में शरीर को ताजगी देने और ताकत बढ़ाने के लिए एक आदर्श पेय है। इसमें नींबू और जीरा पाउडर मिलाने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की मात्रा बढ़ती है, और यह प्रोटीन से भरपूर होता है। सत्तू में आयरन, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को ऊर्जा और स्टेमिना प्रदान करते हैं।
2. कोंबुचा – कोंबुचा का सेवन गर्मी में तुरंत ऊर्जा देने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन बी, ग्लूक्यूरोनिक एसिड, और पॉलिफेनोल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को ठंडा रखते हैं और शरीर में ऊर्जा का संचार करते हैं। कोंबुचा में प्रोबायोटिक गुण भी होते हैं, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी होते हैं। इसके अलावा, एसिटिक एसिड भी शरीर को जल्दी ऊर्जा प्रदान करता है और पेट के लिए फायदेमंद होता है।
3. नारियल पानी – गर्मी में नारियल पानी पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और यह एक बेहतरीन नेचुरल ड्रिंक है। न्यूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा के अनुसार, नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स को बढ़ाने का एक प्राकृतिक तरीका है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अन्य पेय पदार्थों की तुलना में 10 गुना अधिक होती है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। पोटैशियम नसों को सक्रिय करता है और शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है।
4. गन्ने का जूस – गन्ने का जूस गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए बेहतरीन पेय है। यदि आपको डायबिटीज नहीं है, तो गन्ने का जूस शरीर में तुरंत ऊर्जा भर सकता है और डिहाइड्रेशन से बचाता है। यह शरीर की ताकत और सहनशक्ति को बढ़ाता है, साथ ही गर्मी में शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
5. जलजीरा – गर्मी में सॉफ्ट ड्रिंक्स की बजाय जलजीरा पीना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। जलजीरा शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करता है और शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखता है, जिससे गर्मी का प्रभाव कम होता है। जलजीरा पीने के बाद आप तुरंत ताजगी और ऊर्जा महसूस करेंगे। यह एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है।
6. तरबूज का शर्बत – तरबूज का शर्बत गर्मी में एक बेहतरीन पेय साबित हो सकता है। तरबूज में विटामिन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, और कार्बोहाइड्रेट्स की भरपूर मात्रा होती है। इसके अलावा, इसमें सिट्रुलिन एमिनो एसिड होता है, जो स्टेमिना बढ़ाने के लिए जाना जाता है। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और शरीर को ठंडा रखता है।
इन सभी प्राकृतिक पेयों का नियमित रूप से सेवन बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने, उनकी सेहत में सुधार करने और उन्हें ऊर्जा देने में मदद करेगा। गर्मी के दौरान इन पेयों को अपने बच्चों की डाइट में शामिल करें, ताकि वे हर तरीके से स्वस्थ और ताजगी से भरे रहें।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

