नई दिल्ली। साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना बर्थडे सेलिब्रेड कर रहे हैं। एक्टर ने इस खास मौके पर फैंस को सरप्राइज दिया है। बर्थडे पर राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरसी16 का टाइटल अनाउंस कर दिया गया। इसके साथ ही फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी आउट हो गया है।
राम चरण की अगली फिल्म का नाम ‘पेड्डी’ है। फिल्म से सुपरस्टार के दो पोस्टर भी सामने आए हैं। पहले पोस्टर मों राम चरण लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में जलती हुई बीड़ी दबाए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी आंखों में गुस्सा भी देखने को मिल रहा है।
पुष्पा की कॉपी है ‘पेड्डी’ में राम चरण का लुक?
‘पेड्डी’ के दूसरे पोस्टर में राम चरण रेड और ब्लू कलर के स्ट्राइप वाली शर्ट पहने दिख रहे हैं। इस दौरान उनके हाथ में कोई हथियार भी नजर आ रहा है। जहां राम चरण का ये लुक देखकर कुछ फैंस काफी इंप्रेस हुए हैं तो वहीं कुछ फैंस इसे पुष्पा की कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘पुष्पा के फर्स्ट लुक की कॉपी, सिगरेट जोड़ी और बस इतना ही।’ दूसरे ने लिखा- ‘मिनी पुष्पा।’ एक और शख्स ने कमेंट किया- ‘पुष्पा की कॉपी।’
Trending
- मुंगेली में ‘ऑपरेशन बाज’ का बड़ा प्रहार: 22 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
- नो टॉलरेंस’ मोड पर प्रशासन, कलेक्टर की दो टूक- भीषण गर्मी में एक बूंद पानी की बर्बादी भी होगी भारी
- डाक विभाग ने चार मार्गों में किया आरटीएन सेवा का शुभारंभ
- जांजगीर-चांपा: कलेक्टर के जनदर्शन में उमड़ी भीड़, 105 आवेदकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश
- ऐतिहासिक मोड़: अंतिम कमांडर हेमला विज्जा के सरेंडर की तैयारी, क्या नक्सल मुक्त होगा बीजापुर?
- जनदर्शन में उमड़ा जनसैलाब; कलेक्टर ने ‘ऑन द स्पॉट’ दिए अवैध कब्जे और पेंशन शिकायतों के निराकरण के निर्देश
- 31 मई तक संपत्तिकर का एकमुश्त भुगतान करने पर मिलेगी 6.25 प्रतिशत की छूट
- 115 किलो गांजा के साथ कार सवार 2 आराेपित गिरफ्तार

