नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2025 में जीत से आगाज हुआ है। उसने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा दिया। लखनऊ ने जीत के लिए 210 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में दिल्ली ने एक विकेट से जीत दर्ज कर ली। दिल्ली की जीत के साथ आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल बदल गई है। लखनऊ की बात करें तो पहली हार के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर है।
दिल्ली कैपिटल्स जीत के साथ आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। उसने एक मैच खेला है और उसे जीता है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स ने भी अपने मैच जीते हैं। लेकिन नेट रन रेट की वजह से हैदराबाद टॉप पर है। उसका नेट रन रेट +2.200 है। जबकि बैंगलोर +2.137 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। सीएसके +0.493 नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। इसके बाद दिल्ली +0.371 नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर है।
इन चार टीमों ने गंवाए अपने पहले मैच –
लखनऊ के साथ-साथ मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। लिहाजा ये पॉइंट्स टेबल में निचले स्थान पर हैं। लखनऊ सातवें, मुंबई आठवें, केकेआर नौवें और राजस्थान दसवें पायदान पर है। राजस्थान का नेट रन रेट -2.200 है। वहीं गुजरात टाइटंस और पंजाब ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।
दिल्ली ने लखनऊ पर ऐसे दर्ज की जीत –
लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ दमदार बैटिंग की। उसके लिए मिचेल मार्श ने 36 गेंदों का सामना करते हुए 72 रन बनाए। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। निकलोस पूरन ने 30 गेंदों में 75 रन बनाए। उन्होंने 7 छक्के और 6 चौके लगाए। इसके जवाब में दिल्ली ने महज एक विकेट से मैच जीत लिया। उसके लिए आशुतोष शर्मा ने विस्फोटक बैटिंग की। उन्होंने 31 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाए। आशुतोष ने 5 चौके और 5 छक्के लगाए।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

