खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने सात वर्षों से फरार PACL चिटफंड कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों गुरमित सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य पर पूरे भारत में अलग-अलग स्थानों पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।
आपको बता दें कि PACL कंपनी ने देशभर के निवेशकों से 70,000 करोड़ रुपये जुटाने का दावा किया था, लेकिन रकम लौटाए बिना ही कंपनी के अधिकारी फरार हो गए थे। वर्ष 2018 में रतनपुर थाने में अनिल मधुकर नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी ने 1449 निवेशकों से 42.78 करोड़ रुपये दोगुना करने का लालच देकर लिए थे, लेकिन वापस नहीं किए।
इस मामले में पहले ही कई डायरेक्टरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी थी। पुलिस को सूचना मिली कि गुरमित सिंह और सुब्रतो भट्टाचार्य पहले से ही जेल में बंद हैं, जिसके बाद न्यायालय की अनुमति से उन्हें रिमांड पर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि PACL कंपनी ने पूरे भारत में हजारों करोड़ रुपये की ठगी की है। मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Trending
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता
- भारत मंडपम में आज गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति

