नई दिल्ली। रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हरा दिया। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 44 रनों से हराया। बहरहाल, इन दोनों मैचों के बाद प्वॉइंट्स टेबल कितना बदला? दरअसल, अब प्वॉइंट्स टेबल में पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है। सनराइजर्स हैदराबाद 2 प्वॉइंट्स और 2.200 नेट रन रेट के साथ टॉप पर है।
अब प्वॉइंट्स टेबल में कौन सी टीमें कहां हैं?
इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु 2 प्वॉइंट्स और 2.137 नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है। चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट 0.493 है। बहरहाल, इस तरह टॉप-3 टीमों का प्वॉइंट्स बराबर है। लेकिन नेट रन रेट के आधार पर तीनों टीमें प्वॉइंट्स टेबल में आगे-पीछे है। चेन्नई सुपर किंग्स से हारने के बाद मुंबई इंडियंस चौथे नंबर पर है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से हारने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवे नंबर पर काबिज है।
इन टीमों ने जीत के साथ किया सीजन का आगाज
सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा अन्य टीमों के सीजन की पहली जीत का इंतजार है। बहरहाल, आज दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें विशाखापट्टनम में भिड़ेंगी। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7।30 बजे शुरू होगा।
सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स जीती
इससे पहले रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के साथ सीजन का आगाज किया। पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराया। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

