नई दिल्ली। IPL 2025 का महामुकाबला 23 मार्च को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम पांच-पांच पार IPL चैंपियन रह चुकी हैं। MI के कप्तान हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि पिछले सीजन तीन मैचों में स्लो-ओवर रेट के कारण उन्हें एक मैच का बैन झेलना पड़ा था। दूसरी ओर चेन्नई अपने पुराने और क्लासिक अंदाज में खेल रही होगी, जिसके पास कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं और एमएस धोनी जैसा सीनियर खिलाड़ी भी टीम में मौजूद है। यहां आइए जान लेते हैं कि CSK और MI की इस महाभिड़ंत में प्लेइंग इलेवन कैसी रह सकती है और पिच का हाल कैसा रह सकता है?
पिच रिपोर्ट
यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए बहुत ज्यादा मददगार मानी जाती रही है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे पिच धीमी होती चली जाती है, जिससे स्पिनर और भी अधिक घातक सिद्ध होने लगते हैं। पिच कैसा बर्ताव करती है, उसके हिसाब से मैच के आखिरी ओवरों में ड्यू भी बहुत बड़ा फैक्टर रह सकता है।
मैच प्रिडिक्शन
आईपीएल के इतिहास में अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 39 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 21 बार मुंबई की टीम को जीत मिली है जबकि 18 मौकों पर चेन्नई ने जीत दर्ज की है। आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 6 मैचों में से पांच बार CSK ने बाजी मारी है। MI की चेन्नई पर आखिरी जीत साल 2022 में आई थी।
CSK की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुडा, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी, सैम कर्रन, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पाथिराना
MI की संभावित प्लेइंग इलेवन: रायन रिकेलटन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

