खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने बेमेतरा के दौरे के दौरान कलेक्टरेट परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में दो दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल और हेलमेट प्रदान किए। इस अवसर पर दिव्यांग गुहराम साहू और रामानुज साहू लाभार्थियों को राज्यपाल के हाथों से ट्राइसाइकिलें प्रदान की। दोनों लाभार्थी ग्राम केशतरा, तहसील और जिला बेमेतरा के निवासी हैं। गुहराम साहू भैयाराम साहू के पुत्र हैं, जबकि रामानुज साहू स्वर्गीय बरतू साहू के पुत्र हैं। राज्यपाल द्वारा कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों की न्यूनतम गतिशीलता को बढ़ाना है। इस योजना के तहत पात्र दिव्यांगों को 80% अनुदान पर बैटरी चालित ट्राइसाइकिलें प्रदान की जाती हैं, जो तीन वर्षों तक उपयोग के लिए वैध रहती हैं। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ निवासी होना और न्यूनतम 40% दिव्यांगता अनिवार्य है।
राज्यपाल रमेन डेका ने इस दौरान दिव्यांगजनों के प्रति अपनी संवेदनशीलता व्यक्त की और कहा कि सरकार दिव्यांग व्यक्तियों को सक्षम बनाने और उनकी गतिशीलता को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी जीवन की गुणवत्ता में सुधार करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक तेजी से और प्रभावी रूप से पहुँचाएँ।
Trending
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त
- चक्रवाती तूफान अकवान से फसलों को नुकसान की आशंका, किसानों की सुरक्षा और सहायता के लिए कृषि विभाग ने जारी की महत्वपूर्ण सलाह
- छत्तीसगढ़ के दो होनहार विद्यार्थी दक्षिण कोरिया में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया उत्साह
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ

