नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार से होगा। सीजन का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा। इस सीजन से पहले कई टीमों के कप्तान बदल गए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले सीजन में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेला था। अब अजिंक्य रहाणे के हाथों में टीम की कमान है।
दिल्ली कैपिटल्स के भी कप्तान बदल गए हैं। दिल्ली ने अक्षर पटेल के हाथों में टीम की कमान सौंपी है। इससे पहले ऋषभ पंत कप्तान थे। लखनऊ सुपर जायंट्स ने केएल राहुल की जगह पंत को कप्तान बना दिया है।
राजस्थान रॉयल्स ने शुरुआती तीन मैचों के लिए रियान पराग को कप्तान बनाया है। इसके बाद सैमसन ही कप्तान रहेंगे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की बात करें तो उसकी कप्तानी रजत पाटीदार करेंगे।
गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ही रहेंगे। इसी तरह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ रहेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में होगी।
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ही रहेंगे। फ्रेंचाइजी ने पिछले सीजन में रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को कप्तान चुना था।
पंजाब किंग्स ने भी कप्तान बदल दिया है। अब टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। पाटीदार की तरह अय्यर को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

