नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2025 में पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से है। यह मुकाबला 23 मार्च को खेला जाएगा। मुंबई के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या ने इससे ठीक पहले बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक चौंकाने वाला खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि सीजन के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी करेंगे। पांड्या पहला मैच नहीं खेलेंगे।
दरअसल हार्दिक पांड्या सीजन का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा है। पांड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की कप्तानी करेंगे। पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया की कप्तानी करते हैं। वे आईपीएल 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस की भी कप्तानी करेंगे।” मुंबई ने पिछले सीजन में हैरान करने वाला बदलाव किया था। टीम ने रोहित शर्मा को हटाकर पांड्या को कप्तान बनाया था।
चेन्नई के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं ये खिलाड़ी –
अगर मुंबई की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है। तिलक वर्मा विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं। उन्हें नंबर तीन पर खेलने का मौका मिल सकता है। सूर्यकुमार यादव नंबर चार पर बैटिंग के लिए आ सकते हैं। नमन धीर और मिचेल सैंटनर को भी पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। कर्ण शर्मा और ट्रेंट बोल्ट की जगह भी लगभग तय है। टीम का पहला मुकाबला चेन्नई से है।
कुछ ऐसा होगा मुंबई का शेड्यूल –
मुंबई का पहला मैच चेन्नई है। टीम इसके बाद गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। यह मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा। उसका तीसरा मैच कोलकाता नाइट राइडर्स से है। यह मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। मुंबई का आखिरी लीग मैच दिल्ली कैपिटल्स से है, जो कि 15 मई को खेला जाएगा।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

