नई दिल्ली। गर्मियों में ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। लेकिन, सेहत के लिए क्या बेहतर है, यह जानना जरूरी है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बाजार में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस की बजाय प्राकृतिक रूप से ठंडक देने वाले पेय अधिक फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक स्वास्थ्यवर्धक विकल्प है पुदीना और तुलसी का मिक्स शरबत जो न केवल पीने में स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है।
पुदीना एक औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग प्राचीन समय से स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। सहायक उद्यानिकी विभाग के अधिकारी सोहावल सुधा पटेल ने लोकल 18 को बताया कि पुदीने में विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, फाइबर और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करते हैं।
गर्मियों में अक्सर लोगों को गैस, अपच, दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं होती हैं ऐसे में पुदीने का शरबत या काढ़ा इन समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।
तुलसी को भारतीय आयुर्वेद में विशेष स्थान दिया गया है। यह हर घर में आसानी से मिल जाती है और अपने औषधीय गुणों के कारण जानी जाती है। तुलसी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी बैक्टीरियल तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं।
गर्मियों में तुलसी का सेवन करने से शरीर की गर्मी कम होती है और बुखार खांसी जैसी समस्याओं से बचाव होता है।विशेषज्ञों का कहना है कि पुदीना और तुलसी दोनों का मिक्स शरबत, काढ़ा या चटनी के रूप में सेवन किया जा सकता है।
गर्मी के दिनों में ठंडक पाने के लिए इन दोनों को मिलाकर शरबत बनाना सबसे आसान और प्रभावी तरीका है। आप चाहें तो तुलसी और पुदीने के पत्तों को कच्चा भी चबा सकते हैं।
डॉक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट भी इस बात पर जोर देते हैं कि गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए प्राकृतिक पेय पदार्थों का सेवन किया जाए। कोल्ड ड्रिंक्स और अधिक शुगर वाले जूस शरीर को नुकसान पहुंचा सकते है।
जबकि पुदीना और तुलसी का शरबत पूरी तरह से नेचुरल और फायदेमंद होता है, इसलिए इस बार गर्मियों में सेहत को ध्यान में रखते हुए इस हर्बल ड्रिंक को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

