खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के नक्सल प्रभावित ग्रामों में सिविक एक्शन कार्यक्रम चलाया जाकर शासन के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रदाय सुविधाएं व लाभ की जानकारी बैनर/पोस्टर/पाम्पलेट आदि के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है।वही अंदरूनी नक्सल प्रभावित इलाकाें में लगातार नवीन सुरक्षा कैंपाें के स्थापना से सुरक्षाबलाें के बढते दबाव के फलस्वरूप जिला कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती नक्सल प्रभावित इलाकाें में सक्रिय बारसूर एरिया कमेटी अंतर्गत बारसूर एलओएस कैडर का 1 लाख का ईनामी नक्सली राजमन होड़ी पिता जगदेव होड़ी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बेड़मा थाना पुंगारपाल, जिला काेंड़ागांव ने वाय अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक काेंड़ागांव, रूपेष कुमार डाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आप्स, कौषलेन्द्र कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सतीष भार्गव, उप पुलिस अधीक्षक आप्स के समक्ष आज साेमवार काे आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसे प्रोत्साहन राशि 25 हजार रूपये प्रदाय किया गया। इसके अतिरिक्त शासन की पुनर्वास नीति के तहत अन्य सुविधाएं प्रदाय हेतु वरिष्ठ कार्यालय की ओर पत्र व्यवहार किया गया है l आत्मसमर्पित नक्सली राजमान होडी को आत्मसमर्पण कराने में निरीक्षक भोगराम ध्रुव थाना प्रभारी पुगारपाल, गोपनीय सैनिक जैतराम कश्यप एवं गोपनीय सैनिक संतु कश्यप का याेगदान रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सली राजमन होड़ी पिता जगदेव होड़ी (बारसूर एलओएस पाटी सदस्य) वर्ष 2014 में बेड़मा पंचायत मिलिशिया सदस्य के रूप में नक्सल संगठन में शामिल हुआ था। वर्ष 2018 तक बेड़मा पंचायत मिलिषिया सदस्य के पद पर कार्य करने के बाद इसे वर्ष 2018 में बारसूर एलओएस में पार्टी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। तब से अब तक राजमन होड़ी बारसूर एलओएस सदस्य के पद पर कार्य करते हुये जिला कोण्डागांव, नारायणपुर, बस्तर व दंतेवाड़ा के सीमावर्ती क्षेत्रों में कई नक्सल गतिविधियों में शामिल रहते हुये सक्रिय रूप से कार्य कर रहा था। आत्मसमर्पित नक्सली राजमन होड़ी के विरूद्ध 1. थाना मर्दापाल अप.क्र.- 06/12 धारा-147, 148, 149, 307 ताहि0, 25, 27 आ0ए0, 23, 38 (2) 39 (2) युएपीए। 2. थाना मर्दापाल अप.क्र.- 11/14, धारा- 147, 148, 149, 302, 307 ताहि, 25, 27 आर्म्स एक्ट, 23, 38(2), 39(2) युएपीए। 3. थाना मर्दापाल अप.क्र.- 04/2021, धारा- 147, 148, 149, 452, 395, 364, 506बी ताहि, 25, 27आर्म्स एक्ट, 23, 38(2), 39(2) युएपीए। 4. थाना पुंगारपाल अप.क्र.- 01/2023 धारा:- 147, 148, 149, 302, 363, 120(बी) भादवि., 25 आर्म्स एक्ट, 38(2), 39(2) युएपीए, का आपराधिक प्रकरण पंजिबद्ध है।
Trending
- तुलसी विवाह कब है, आज या कल? तारीख को लेकर हैं कन्फ्यूज तो पंचांग से जानें सही डेट और मुहूर्त
- वेलिंगटन टेस्ट में जायसवाल-राहुल का ऐतिहासिक कमाल: 32 साल बाद न्यूजीलैंड में 100+ रनों की ओपनिंग साझेदारी
- बॉक्स ऑफिस पर ‘रावण’ का ऐतिहासिक प्रहार: यश की ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 15 दिनों में तोड़ा ‘KGF 2’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड, वर्ल्डवाइड कमाई 1,547 करोड़ के पार
- सर्दियों में 40 रुपये का यह कंद क्यों बनता है सेहत का बादशाह? आंकड़ों में समझें शकरकंद का पूरा विज्ञान
- साल्हेवारा चेकपोस्ट पर 1500 किलो संदिग्ध पनीर जब्त, एनालॉग पनीर होने की आशंका
- रिसॉर्ट के पास युवक का अधजला शव और खाक हुई बाइक बरामद, हत्या कर सबूत मिटाने की आशंका
- रायपुर में देवउठनी एकादशी पर भव्य आयोजन: 65 शालिग्राम संग रचेगा माता तुलसी का विवाह, आज गाजे-बाजे के साथ निकलेगी बारात
- छत्तीसगढ़ पर मंडराया साइक्लोन ‘अकवान’ का खतरा: 20 से 25 नवंबर तक बारिश का दौर, धान खरीदी पर बढ़ी चिंता

