नई दिल्ली। टीम इंडिया ने दुबई में इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। उसने फाइनल में रविवार को न्यूजीलैंड को हरा दिया। भारत ने रोहित की कप्तानी में यह पांचवां बड़ा खिताब जीता है। इसमें दो खिताब आईसीसी के हैं। भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में ही जीता था। अगर चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल की बात करें तो इसमें रोहित के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर की भी अहम भूमिका रही।
न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए फाइनल में 251 रन बनाए। इस दौरान भारतीय स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी की। वरुण चक्रवर्ती ने 10 ओवरों में 45 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 40 रन देकर 2 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला।
भारत ने इसके जवाब में 49 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। रोहित ने कप्तानी पारी खेलते हुए 76 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने नाबाद 34 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 9 रन बनाए। उन्होंने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई।
भारत ने रोहित की कप्तानी में जीता पांचवां खिताब –
भारत ने रोहित की कप्तानी में पहला खिताब 2018 में जीता था। टीम इंडिया ने निदाहस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद भारत ने रोहित की कप्तानी में एशिया कप 2018 का खिताब जीता। टीम इंडिया ने एशिया कप 2023 का खिताब भी रोहित की कप्तानी में जीता। भारत ने पिछले साल कमाल करते हुए टी20 विश्व कप का खिताब जीता और अब चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया है।
भारत की जीत में हेड कोच गंभीर की रही अहम भूमिका –
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया कई मायनों में बदल गई है। टीम की रणनीति काफी हद तक बदली है। इसका असर श्रीलंका दौरे पर दिखाई दिया था। इसके बाद से अभी तक यह सिलसिला चल रहा है। गंभीर का मानना है कि बल्लेबाजों के दम पर मैच जीता जा सकता है, लेकिन टूर्नामेंट गेंदबाज ही जितवाते हैं। लिहाजा वे भारत के बॉलिंग अटैक पर काफी फोकस करते हैं। इसका फायदा टीम इंडिया को मिला भी है।
भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते ये पांच खिताब –
निदाहस ट्रॉफी 2018
एशिया कप 2018
एशिया कप 2023
टी20 विश्व कप 2024
चैंपियंस ट्रॉफी 2025
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

