नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को खेला जाना है। दोनों टीमों के बीच मैच दुबई में खेला जाएगा। इस दौरान अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हराने में कामयाब हो जाती है, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की सबसे सफल टीम बन जाएगी।
भारतीय टीम ने अब तक दो बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने दो बार से ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब नहीं जीता है। ऐसे में अगर भारतीय टीम न्यूजीलैंड को हरा देती है, तो वह तीन चैंपियंस ट्रॉफी टाइटल जीतने वाली पहली टीम बन जाएगी। अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया ट्रॉफी के मामले में बराबर हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने भी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दो बार जीता है। भारत ने अपना पहला खिताब सन् 2002 में जीता था। इस दौरान भारत और श्रीलंका के बीच खेले जाने वाला फाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। जिसकी वजह से भारत और श्रीलंका के बीच ट्रॉफी शेयर हुआ था।
वहीं दूसरी बार भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में सन् 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। जहां उन्होंने फाइनल में इंग्लैंड को हराया था। इसके बाद भारतीय टीम के पास विराट कोहली की कप्तानी में तीसरी बार खिताब जीतने का मौका चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में था। हालांकि भारत पाकिस्तान से फाइनल में हार गया था।
ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब 2006 और 2009 में जीता था। ऑस्ट्रेलिया इकलौती टीम है जो अपना टाइटल डिफेंड करने में कामयाब हुई है। बहरहाल, अब भारत रोहित शर्मा की कप्तानी में लगभग 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने की कोशिश करेगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टूर्नामेंट में ग्रुप स्टेज में एक मुकाबला खेला जा चुका है। जहां भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से मात दी थी। ऐसे में दुबई की घूमती पिच पर दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। जहां दोनों टीमों के पास एक से बढ़कर एक स्पिनर टीम में मौजूद हैं।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

