नई दिल्ली। रविवार, 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मैच खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला ये फाइनल रोमांचक होगा, करोड़ों भारतीय भारत की जीत के लिए प्रार्थना करेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि दुबई का मौसम भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच के दौरान कैसा रहने वाला है। क्योंकि पिच का वयवहार कुछ हद तक मौसम पर भी निर्भर करता है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सारे मैच खेले हैं। खिताबी भिड़ंत से पहले भी भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच (2 मार्च) को यहां हुआ था, जिसमें भारत ने आसान जीत दर्ज की थी। सभी मैचों में यहां पिच ने काफी धीमा खेल दिखाया है। रविवार, 9 मार्च को दुबई का मौसम कैसा रहेगा? इस पर नजर ना सिर्फ फैंस, बल्कि दोनों टीमों के कप्तानों की भी होगी। दरअसल मौसम के अनुसार टॉस पर निर्णय बनता या बदल भी सकता है।
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
क्या बारिश की वजह से दुबई में मैच रद्द हो सकता है? नहीं, इसका जवाब यही होगा कि दुबई में इतनी बारिश होने की संभावना नहीं रहती कि इसकी वजह से मैच रद्द हो। लेकिन हां, भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच में थोड़ी बारिश हो सकती है। मौसम रिपोर्ट के अनुसार रविवार को बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है, नमी 43 प्रतिशत तक रहेगी। 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलेंगी।
भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच के दौरान हलके बादल छाए रहेंगे। 9 मार्च को 2 बजे (भारत बनाम न्यूजीलैंड टॉस टाइम) दुबई का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। यही दिन का अधिकतम तापमान है। रात 8 बजे तक भी इसमें ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
दुबई में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी लेनी चाहिए या गेंदबाजी?
इसका जवाब है कि टॉस जीतकर दुबई में पहले बल्लेबाजी लेने का फैसला सही रहेगा। हालाँकि भारत ने यहां लक्ष्य का पीछा करते हुए और पहले बल्लेबाजी करते हुए भी जीत हासिल की है। मौसम की स्थिति को देखें तो यहां दोपहर में काफी गर्म मौसम गर्म रहता है, ऐसे में पहले फील्डिंग करने के बाद खिलाड़ी थोड़ा थके महसूस कर सकते हैं। और दुबई में os कोई samsya नहीं होती तो दूसरी पारी में गेंदबाजी करने का कोई बड़ा नुकसान नहीं है।
Trending
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग
- पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का परचम: राष्ट्रीय स्तर पर जीते 5 बड़े पुरस्कार, ‘फास्टेस्ट मूवर्स’ श्रेणी में देश में अव्वल
- बलौदा बाजार: सुकली गांव में मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत, जहर देकर आत्मघाती कदम उठाने की आशंका

