खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से गांव-गांव में रोजगार दिवस मनाया गया। इसके माध्यम से जॉब कार्डधारी परिवारों, ग्रामीणों की जॉब कार्ड, मजदूरी आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा मनरेगा के दिशा-निर्देशों के साथ सामुदायिक एवं हितग्राही मूलक कार्यों से अवगत कराया गया।
कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल कुमार रावटे के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह की 7 तारीख को रोजगार दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत जनपद पंचायत बलौदा की ग्राम पंचायत जावलपुर में मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी हृदय शंकर ने आयोजित रोजगार दिवस के दौरान उपस्थित जॉबकार्ड परिवारों को मनरेगा के दिशा-निर्देशों के साथ ही महिलाओं को मातृत्व भत्ता, श्रम कार्ड, मजदूरी दर, गोदी की जानकारी, आधार मैपिंग के संबंध में बताया गया। इसके अलावा कोसमंदा, औराईखुर्द, करमा में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। विकासखंड अकलतरा, बम्हनीडीह, नवागढ़, पामगढ़ की ग्राम पंचायतों में भी रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

