खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। नगरपालिका परिषद के नए बस स्टैंड के प्रांगण में आज शुक्रवार काे नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 21 वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने सभी को पद की शपथ दिलाई। समारोह में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। जिला पंचायत कांकेर की नई अध्यक्ष किरण नरेटी और उपाध्यक्ष तारा ठाकुर भी मंच पर मौजूद रहीं।
नगरपालिका के नए अध्यक्ष अरुण कौशिक को प्रशासक ने पद की गरिमा और भारत के संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी 21 वार्ड पार्षदों ने भी शपथ ली। सांसद भोजराज नाग ने नए अध्यक्ष और पार्षदों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप कांकेर का चहुंमुखी विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि वे नगर के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। उन्होंने सभी पार्षदों से मिलजुलकर काम करने की अपील की। पूर्व सांसद मोहन मंडावी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, मत्स्य कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा, पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, शालिनी राजपूत सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

