खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय् से विधानसभा कार्यालय में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष व्यास पाठक ने मुलाकात कर पत्रकार हित् में दिए गए सराहनीय निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया गौरतलब् है कि छत्तीसगढ़ बजट में पत्रकार सम्मान निधि को 10000 से बढ़ाकर ₹20000 करने रायपुर प्रेस क्लब भवन रिनोवेशन एवं विस्तार के लिए एक करोड रुपए पत्रकारों को एक्स्पोज़र विजिट के लिए एक करोड़ रुपए करने का प्रावधान किया गया है।
साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह भी आश्वासन दिया है हमारी सरकार पत्रकारों के हित के लिए कार्य करते रहेगी, भविष्य में पत्रकार सम्मान निधि ज्यादा से ज्यादा पत्रकारों को मिल सके इसके लिए ऐसी कोई योजना बनाने मीडिया सलाहकार पंकज झा को निर्देश भी दिए हैं ।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन ने
पत्रकारों के लिए बजट में विशेष प्रावधान करने के लिए वित्त मन्त्री ओ पी चौधरी एवं मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा के प्रति भी आभार जताया है।

