खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा थाना क्षेत्र से एनआईए की टीम ने आज गुरूवार काे दबिश देकर सेना के जवान मोतीराम अचला की हत्या से जुड़े मामले में जांच के दौरान अहम सुराग मिलने के बाद नक्सलियों से संपर्क रखने के आरोप में चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। विदित हाे कि इससे पहले भी एनआईए की टीम ने आमाओड़ा के इलाके में दो बार छापेमारी कर इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था। अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है कांकेर एसपी आईके. एलसेला ने आमाबेड़ा थाना क्षेत्र से एनआईए की टीम के द्वारा 4 संदिग्धों को गिरफ्तार करने की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्तृत जानकारी एनआईए के द्वारा प्रेस नाेट के माध्यम से दी जायेगी।
गौरतलब है कि एनआईए की टीम बस्तर संभाग में लगातार सक्रिय है। कांकेर जिला के नक्सली प्रभावित आमबेड़ा में 25 फरवरी 2023 को आयोजित वार्षिक मेला और मुर्गा बाजार में नक्सलियों ने छुट्टी पर घर आए सेना के जवान मोतीराम अचला की सरेआम कनपटी में गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड़ में चार नक्सलियाें ने घटना को अंजाम देकर फरार होने की बात सामने आई थी। कांकेर जिला के ग्राम तेवड़ा निवासी मोतीराम आचला असम में सेना के सप्लाई कोर में तैनात थे। हत्याकांड की जांच की जिम्मेदारी वर्ष 2024 को एनआईए को सौंपा गया था। मिली जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में एनआईए की टीम ने कांकेर से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
वहीं पिछले माह फरवरी 2025 में आमाबेड़ा से अनीश खान, कलमुच्चे से महावीर उर्फ रघुवीर जैन और उसेली से एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था। एनआईए की जांच में पता चला है कि अनीश खान उर्फ अन्नू खान उर्फ अज्जू खान, अनिल कुमार नेताम, जयसिंग हिडको और रघुवीर लंबे समय से नक्सली संगठन के सदस्यों को शरण देने और सहायता प्रदान करने में शामिल थे।वहीं बीते 28 फरवरी को छत्तीसगढ़ नक्सल फंडिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मूलवासी बचाओ मंच के प्रमुख रघु मिडियामी को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। इससे पहले नवंबर 2023 में भी पुलिस ने इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया था, जिनके पास से 6 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे। जांच में सामने आया कि ये दोनों मूलवासी बचाओ मंच के ओवरग्राउंड वर्कर थे, जो नक्स्लियों के लिए फंड जुटाने और वितरित करने का काम कर रहे थे।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

