खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थान काेतवाली क्षेत्र अंर्तगत सिविल लाईन लालबाग से बुलेट मोटर सायकल चोरी के घटना को अंजाम देने वाले चोरी क आराेपी गौरव बिसोई को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से बुलेट मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल बरामद, कर जप्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ घटना कारित करने का अपराध सबुत पाये जाने पर कार्यवाही उपरांत आज बुधवार काे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी गौरव अयंगर निवासी लालबाग जगदलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 मार्च के रात्रि 12ः10 बजे अपने बुलेट मोटर सायकल क्रमांक-सीजी.4.एल.एन.6218 से चौपाटी से वापस आकर अपने घर के सामने खडा कर अंदर चला गया। जिसे सुबह 9 बजे बाहर निकलकर देखा तो बुलेट मोटर सायकल वहां पर नहीं था। बुलेट मोटर सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहो से पुछताछ एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पतासाजी के दौरान एक संदेही गौरव बिसोई को संदेह के आधार पर पुछताछ किया गया। जिन्होने बताया कि 4 मार्च के रात्रि में सिलिव लाईन वार्ड में रखे मोटर सायकल क्रमांक-सीजी.4.एल.एन.6218 को चोरी कर छुपाना स्वीकार किया।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

