खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में जिले के अंतर्गत फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत 27 फरवरी से 13 मार्च तक विकासखण्ड बकावण्ड, बस्तर एवं तोकापाल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम करवाया जा रहा है, जिसमें 5 मार्च तक 170651 लोगों ने दवा का सेवन किया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 445207 लोगों को दवा सेवन करवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
फाईलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। फाईलेरिया शरीर को दुर्बल, अपंग एवं कुरूप करने वाली एक बीमारी है। फाईलेरिया परजीवी संक्रमित क्यूलेक्स मच्छर के काटने से एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में फैलता है। संक्रमण के बाद 5 से 15 वर्ष में हाथी पांव, हाईड्रोसील सहित स्तन, हाथ में सूजन के रूप में दिखाई देता है। जिले के उक्त तीनों विकासखण्डों में कुल 857 टीम के द्वारा 3 मार्च से समुदाय स्तर पर घर-घर भ्रमण कर सामने दवा सेवन करवाया जा रहा है, जो कि 13 मार्च तक जारी रहेगा। साथ ही उक्त विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सिविल अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में हाथी पांव से बचाव के लिए दवा का सेवन करवाया जा रहा है। सीएमएचओ द्वारा इन विकासखण्डों के सभी लोगों से अपील किया गया है कि हाथीपांव से बचने की दवा का अवश्य सेवन करें।
Trending
- बैकुंठ चतुर्दशी पर जरूर करें ये खास उपाय, धन-संपत्ति में होगी वृद्धि, बढ़ेगा मान-सम्मान
- वेलिंगटन टेस्ट: 720/9 के पहाड़ जैसे स्कोर के बाद भारत जीत से 8 विकेट दूर, कॉनवे की अर्धशतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने दिया जवाब
- बदलते मौसम में डेंगू और मलेरिया का प्रकोप: बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 7-दिवसीय बचाव चक्र और स्वास्थ्य चेतावनी
- दर्री डेम में तैरती मिली ASI के लापता बेटे की लाश, 4 दिन बाद शव बरामद; बाइक और मोबाइल अब भी गायब
- रायपुर से सतना के लिए पौधे लेकर निकला आरंग का युवक पिकअप समेत लापता, 16 दिनों से सुराग नहीं; कवर्धा के बाद टूटा संपर्क
- अकवान के बाद अब छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड की दस्तक, कोहरे और बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सेवा संवाद यात्रा में होंगे शामिल
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री

